AIBE 20 Final Answer Key 2025: एआईबीई 20 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की जारी, PDF डाउनलोड करें

AIBE 20 Final Answer Key 2025: एआईबीई 20 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की जारी, PDF डाउनलोड करें

AIBE 20 Final Answer Key 2025 pdf download: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज 6 जनवरी 2026 को एआईबीई 20 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 की किया गया था। एआईबीई 20 फाइनल आंसर की 2025 के अनुसार, सभी सेट कोड-A,B,C और D से 5 प्रश्नों को वापस ले लिया (विड्रा) गया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चारों सेट A,B,C और D के लिए फाइनल आंसर की जारी की है। जो कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे वे आंसर की को चेक कर अपने संभावित मार्क्स की गणना कर सकते हैं।

AIBE 20 Final Answer Key 2025: एआईबीई 20 फाइनल आंसर 2025 की कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

4. अब आप अपने पेपर के अनुसार सेट कोड A,B,C और D चुनिए।

5. अब आप ध्यान से पीडीएफ फाइल को चेक कीजिए।

6. अब आप फाइनल आंसर की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

मार्किंग स्कीम के तहत गलत उत्तर के लिए उम्मीदवारों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट द्वारा चेक किया गया और एक्सपर्ट की राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार किया गया है और फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, एससी,एसटी उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 19 पास करने के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

क्यों महत्वपूर्ण है यह परीक्षा?
AIBE परीक्षा उन सभी कानून स्नातकों के लिए आवश्यक है जो भारत में कानूनी अदालतों में अभ्यास करना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद, उम्मीदवारों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस’ प्रदान किया जाता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *