530173 किसानों के 2000 रुपये पक्के, आप भी बनवा लें फार्मर ID, नहीं तो भूल जाएं पीएम किसान की 22वीं किस्त

530173 किसानों के 2000 रुपये पक्के, आप भी बनवा लें फार्मर ID, नहीं तो भूल जाएं पीएम किसान की 22वीं किस्त

बिहार के गया जिले के 15,775 नए किसानों ने नए साल में एक बेहतरीन काम पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी फार्मर आईडी बनवा ली है। प्रदेश के 5 लाख 30 हजार 173 किसान भी इस जरूरी काम को पूरा कर चुके हैं। मतलब इनके खाते में तो पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के 2000 रुपये आना तय हो गए हैं। लेकिन बाकी किसानों का क्या? प्रदेश में 75 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन फार्मर आईडी अभी तक 5.30 लाख किसानों ने ही बनवाई है।

सरकार साफ कर चुकी है कि फार्मर रजिस्ट्री और ईकेवासी के बिना पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना समेत अन्‍य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में करीब 70 लाख किसानों को फरवरी में तगड़ा झटका लग सकता है। बिहार में फार्मर रजिस्ट्री और eKYC को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 6 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान की आखिरी तारीख 9 जनवरी है। इसके तहत पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं और किसानों के फार्मर आईडी बनाए जा रहे हैं। साथ ही उनकी ईकेवाईसी भी की जा रही है।
नोट कर लें दूसरे चरण की तारीख
गया जिले की बात करें तो अब तक 23,022 किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं, इनमें से 15,775 पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। अगर आप अभी तक इस जरूरी काम को नहीं कर पाए हैं तो टेंशन न लें। इस अभियान का दूसरा चरण जल्द शुरू हो सकता है। फरवरी में आने वाली पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले यह काम जरूर कर लें। बिहार कृषि विभाग के मुताबिक फार्मर आईडी बनाने का दूसरा चरण 18 जनवरी से शुरू होगा जो 21 जनवरी तक चलेगा। अगर पहले चरण में छूट गए हैं तो 18, 19, 20 या 21 जनवरी को यह काम हर हाल में करा लें। प्रशासन की ओर से आदेश में जिले की हर पंचायत में कैंप लगाने को कहा गया है। हालांकि अभी भी आपके पास समय है और आप अपनी पंचायत में जाकर 9 जनवरी तक इस काम को करा सकते हैं।

फार्मर आईडी के लिए चाहिए बस ये कागज
अगर आप किसान हैं। भले ही आपके पास अपनी जमीन है या नहीं, आप फार्मर आईडी बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़े कागजों की जरूरत होगी। कैंप में मौजूद अधिकारी वेरिफिकेशन करेंगे और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। बायोमेट्रिक के माध्यम से आपकी वेरिफिकेशन पूरी की जाएगी और बस हो गया काम पूरा।
कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी। अब तय समय के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त फरवरी में आनी है। अगर इसमें देर नहीं होती है तो अगले महीने किसानों को 2-2 हजार रुपये मिल सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *