ladli behna yojana लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त कब आएगी? म‍िल गई अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 1500 रुपये

ladli behna yojana लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त कब आएगी? म‍िल गई अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 1500 रुपये

मध्य प्रदेश की महिलाओं को नए साल में लाडली बहना योजना की अगली किस्त के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जनवरी के महीने में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर होता है। पिछले महीने 1500 रुपये की किस्त 9 दिसंबर को ही आ गई थी। लेकिन इस बार खाते में पैसा आने में देरी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1500 रुपये की सौगात के लिए आधी जनवरी बीतने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त का पैसा इस बार 15 जनवरी को महिलाओं के खाते में आ सकता है। 15 जनवरी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश की पात्र महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये डाल सकते हैं। हालांकि लाडली बहना कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार होना अभी बाकी है।
लाडली बहना योजना का स्टेटस कैसे चेक करें
लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त 15 जनवरी को आ सकती है। अगर आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। यहां आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ में जाना होगा। यहां अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें। आपके खाते की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *