PM Awas Yojana Gramin Survey 2026: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू
PM Awas Yojana Gramin Survey 2026: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवार जिनके पास पक्का मकान नहीं है और कार्रवाई न होने के कारण अभी तक योजना के लाभ से वंचित है उन सभी के लिए लाभ देने हेतु गतिशीलता के साथ कार्य करवाए जा रहे हैं।

बताते चलें कि ऐसे सभी परिवारों के लिए आवास योजना से रजिस्टर्ड करने हेतु ग्रामीण सर्वे भी शुरू हुए हैं जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान के द्वारा घर-घर जाकर इन परिवारों का सर्वे और केवाईसी करवाई गई है।
ऐसे राज्य जहां पर पूर्ण रूप से आवास के सर्वे नहीं हो पाए हैं वहां इस समय भी सर्वे का कार्य किया जा रहा हैं तथा वंचित परिवारों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वे शीघ्रता के साथ सर्वे के दौरान अपना नाम आवास योजना में जुड़वा ले ताकि आवास के लाभ के लिए पात्र हो सके।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे का कार्य सबसे पहले जनवरी 2025 से शुरू करवाया गया था। इस दौरान पात्र परिवारों के सर्वे फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से स्वीकृत किए गए हैं।
पीएम आवास योजना के उपलक्ष में सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिए गए हैं कि जिन ग्रामीण परिवारों के नाम सर्वे फॉर्म के आधार पर बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से जारी किए जाते हैं केवल उनके लिए ही वर्ष 2026- 27 में आवास की सुविधा से लाभार्थी किया जाएगा।
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास विभाग |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| लेख का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे |
| वर्ष | 2026 |
| योजना का लाभ | गृह निर्माण के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता |
| प्रथम क़िस्त | ₹25000-₹40000 |
| पात्रता | समस्त बीपीएल धारक परिवार |
| सर्वे का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना के तहत करवाए जा रहे ग्रामीण सर्वे की विशेषताएं निम्न है:-
- पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वे देश के सभी राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए जा रहे हैं।
- इन सर्वे के दौरान आवास योजना से वंचित पात्र तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत ही आसानी के साथ जोड़ा जा रहा है।
- सर्वे की प्रक्रिया को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से सक्रिय किया गया है।
- सरकारी निर्देश अनुसार सर्वे का कार्य बिल्कुल ही फ्री में किया जा रहा है।
सरकारी निर्देश अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के करवाई जा रही आवास योजना के सर्वे का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे परिवार जो अभी भी कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं तथा आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उन सभी के लिए आसान प्रक्रिया के माध्यम से योजना से रजिस्टर्ड करवाया जाए।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की घोषणा के अनुसार वर्ष 2027 तक देश के कोने-कोने तक आवास योजना के लाभ को विस्तारित किया जाने वाला है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में करवाए जाने वाले यह सर्वे योजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पीएम आवास योजना के अंतर्गत जिन ग्रामीण परिवारों के सर्वे करवाए जाते हैं उन सभी के लिए निम्न दस्तावेजों में संदर्भित करवाई गई जानकारी की आवश्यकता भी अनिवार्य रूप से पड़ती है जिसके आधार पर ही में आवास योजना से रजिस्टर्ड हो पाते हैं:-
- राशन कार्ड
- समग्र आईडी
- आय निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।
ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जिन्होंने आवास योजना की सर्वे की प्रक्रिया के अंतर्गत अपना सर्वे फॉर्म जमा किया है उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी कार्यवाही के आधार पर एक या फिर डेढ़ महीने के बीच में ही उनकी बेनिफिशियरी लिस्ट को जारी किया जाता है।
जिन आवेदकों के नाम सर्वे फॉर्म की स्वीकृति के आधार पर बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल होते हैं उनके लिए कुछ ही दिनों में आवास निर्माण हेतु पहले वित्तीय किस्त का हस्तांतरण खातों में किया जाता है।
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीण सर्वे निम्न प्रक्रिया के आधार पर पूरा किया जा सकता है:-
- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में आवास प्लस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ले।
- अब डाउनलोड हुए इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा यहां से आवेदन करें या सिटीजन असेसमेंट वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करे।
- इसके बाद अपनी सभी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना होगा।
- जानकारी पूरी हो जाने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करते हुए सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से पीएम आवास योजना का ग्रामीण सर्वे पूरा हो जाएगा।
पीएम आवास योजना में मकान निर्माण हेतु वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से आवेदक के खातों में ट्रांसफर करवाई जाती है जो की चार किस्तों में होती है।
आवास योजना में ग्रामीणों के लिए मजदूरी के तौर पर ₹30000 तक दिए जाते हैं।
आवास योजना सर्वे फॉर्म स्टेटस ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं।